उज्जैन (नागदा) माणक लाल जैन
नागदा (निप्र)
नगर में हर्ष का माहौल छा गया जब स्थानीय युवा आकाश बोहरा, पुत्र श्री ब्रजेश बोहरा ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की उपाधि प्राप्त कर ली।
पुण्यसम्राट राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वरजी महाराजा के दिव्य आशीर्वाद एवं अपने अथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय एवं लगन से आकाश ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया।
आकाश बोहरा की प्रारंभिक शिक्षा नागदा नगर में ही हुई। उन्होंने निरंतर कठिन परिश्रम कर सीए की चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनके इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।
परिवारजनों के अनुसार आकाश बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रहे हैं और यह सफलता उनके निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। जैन समाज, श्रीसंघ एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजनों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप नागदा द्वारा अध्यक्ष धर्मेंद्र बम के नेतृत्व में बोहरा के निवास स्थान पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुनील जैन, अरविंद नाहर, पारस पोखरना, कमल जैन, रवि संघवी, सचिन सकलेचा, श्रेणिक बम, बृजेश भटेवरा, मनीष चपलोत, सी ए कमलनयन चपलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने आकाश बोहरा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।











