उज्जैन नागदा माणक लाल जैन
मुनिराज भगवंतों के सान्निध्य में कलश स्थापना व अखंड दीपक की ज्योत विधि विधान से प्रज्वलित
नागदा (निप्र)
श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्री संघ एवं जयन्तराज चातुर्मास समिति 2025, नागदा के तत्वावधान में बुधवार 9 जुलाई को चातुर्मासिक आराधना का मंगल शुभारंभ हुआ। यह भव्य आयोजन पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर, गच्छाधिपति, धर्मदिवाकर आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती मुनि भगवंत मुनिश्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिश्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. की निश्रा में आयोजित किया गया।
धार्मिक आराधना का शुभारंभ सुबह भक्ताम्बर पाठ एवं गुरु इक्कीसा के जाप से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। प्रातः 7 बजे गाजे-बाजे के साथ मुनिराज भगवंतों व श्रीसंघ का ब्रजेश बाबूलाल बोहरा गुलाबबाई कॉलोनी जयंतराज निवास पर पंहुचे जहॉ पर रहवासी, मित्रगण व बोहरा परिवारजनो ने श्रीसंघ व मुनिद्वय श्री की अगवानी की । मुनिश्री ने सभी को प्रवचन व मांगलिक श्रवण कराई एंव कलश पर वासक्षेप किया। वहाँ से कलश लेकर लाभार्थी परिवार ने कलश यात्रा शुभारंभ कर शान्तीनाथ जिनालय जैन कालोनी मन्दिर मे दर्शन वन्दन कर पार्श्व प्रधान पाठशाला तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बोहरा परिवार द्वारा यात्रा में प्रभावना वितरण की ।
🎈 कलश स्थापना
पार्श्व प्रधान पाठशाला पहुँचकर प्रातः 8:45 बजे विधिवत कलश स्थापना सम्पन्न हुई। इस पुण्य अवसर के लाभार्थी आकाश कुमार ब्रजेश कुमार बाबूलालजी बोहरा (भाटीसुड़ा वाले) रहे। कलश यात्रा मे बोहरा परिवार द्वारा श्रीसंघ से हर्षित नागदा व चातुर्मास समिति से मनोज वागरेचा का संघ की उपस्तिथी में सहसम्मान बहुमान किया गया।
🪔 अखण्ड दीपक प्रज्वलन
प्रातः 9:30 बजे दीप प्रज्वलन कर अखंड ज्योत की स्थापना की गई, जिसका लाभ पूर्व मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा मंत्री पारसजैन व तल्लेरा परिवार उज्जैन ने लिया। चातुर्मास प्रारंभ मे कुंभ कलश स्थापना व अखंड दीपक का विधि विधान मुनि श्री के साथ हेमंत कांकरिया व अमित गुगलिया ने सम्पन्न कराई।
📖 प्रवचन और ग्रंथ चढ़ावा प्रातः 9:30 से 11 बजे तक मुनिराज भगवंतों के दिव्य वाणी में प्रवचन आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं को धार्मिक ज्ञान व आचरण की प्रेरणा मिली। इसी अवसर पर ग्रंथ चढ़ावे की विधि भी सम्पन्न हुई। प्रवचन मे लाभार्थी परिवारो का बहुमान किया गया।
🌙 प्रतिक्रमण
संध्या 7:00 बजे पुरुषों हेतु प्रतिक्रमण की आराधना आयोजित रखी गई , जिसमें नगर के अनेक श्रद्धालुजन शामिल होगे।
🔸 इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्रीपार्श्व प्रधान पाठशाला भवन में श्रीसंघ एवं जयन्तराज चातुर्मास समिति द्वारा समर्पण एवं उत्साहपूर्वक किया गया। आयोजन में नगर के श्रद्धालुजनों ने भारी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।











