December 14, 2025 10:17 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राष्ट्रपति मुर्मु ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को किया नामित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को नामित किया है। इनमें पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, प्रख्यात विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, शिक्षाविद् डॉ. मीनाक्षी जैन और सामाजिक कार्यकर्ता सि. सदानंदन मास्टर के नाम शामिल हैं।

 

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट हैड दिल्ली

 

जुलाई 13, नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को नामित किया है। इनमें पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, प्रख्यात विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, शिक्षाविद् डॉ. मीनाक्षी जैन और सामाजिक कार्यकर्ता सि. सदानंदन मास्टर के नाम शामिल हैं।

 

गृह मंत्रालय द्वारा 12 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना (एस.ओ. 3196(ई)) के अनुसार, ये नामांकन राज्यसभा में रिक्त स्थानों को भरने के लिए किए गए हैं।

 

 

 

नामित सदस्य वे होते हैं जिन्हें राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन के अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के आधार पर राज्यसभा में नामित करते हैं।

 

हर्षवर्धन श्रृंगला को उनकी लंबी कूटनीतिक सेवाओं के लिए यह नामांकन दिया गया है। वे भारत के विदेश सचिव और अमेरिका में भारत के राजदूत जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वहीं, डॉ. मीनाक्षी जैन भारतीय इतिहास और संस्कृति पर अपने विद्वत्तापूर्ण शोध के लिए जानी जाती हैं।

 

उज्ज्वल निकम को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ प्रभावशाली पैरवी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कसाब को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सि. सदानंदन मास्टर सामाजिक कार्य के क्षेत्र में अपनी समर्पित भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें