December 14, 2025 9:37 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ 14 जुलाई 2025 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा आज कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही सीएम और सीएस मॉनिट की शिकायतों की समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने समस्त विभागों में लंबित विभागीय जांच को जल्द से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक ने समग्र ई-केवायसी में निम्न प्रदर्शन करने वाले पंचायतों के सचिव को नोटिस जारी के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।
इसके अतिरिक्त धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। इसके अतिरिक्त खाद्य ई-केवायसी, हरियाली अभियान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा की गयी।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी आर एस बामनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर एस बघेल एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें