भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन राजधानी नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
जुलाई 14, नई दिल्ली: भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन राजधानी नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
अपने संबोधन में अमित शाह ने भारतीय संस्कारों और सेवा भाव के साथ कार्य कर रही भारत विकास परिषद की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने सेवा को जीवन का स्वभाव और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का काम किया है।
उन्होंने कहा, “भारत विकास परिषद ने हर भारतीय को भारत के मूल तत्व से जोड़ने का प्रयास किया है। आज भी यह संस्था पूर्ण प्रासंगिकता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है।”
अमित शाह ने यह भी कहा कि परिषद की कार्य संस्कृति सेवा, संगठन और संस्कार के समन्वय से बनी है, जिसने इसे एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित संस्था बना दिया है।











