December 14, 2025 10:03 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आर्य समाज मंदिर इन्दिरापुरम में महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज का पर्व अति हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

नई दिल्ली: आज दिनांक 24/7/25 दिन बृहस्पतिवार को आर्य समाज मंदिर इन्दिरापुरम में महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज का पर्व अति हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया विदुषी आचार्या श्रीमती श्वेता शास्त्री जी ने बहुत सुंदर ढंग से यज्ञ सम्पन्न करवाया।

प्रधाना श्रीमती मीरा आर्या जी ने बहुत श्रद्धा भाव से यज्ञ किया अमावस्या की आहुतियां भी दी गई।

यज्ञ उपरान्त भजन, मल्हार, सावन के गीत,लोक गीत अति श्रध्दा, प्रेम और आनन्द पूर्वक ताली बजा -बजा कर झूम कर गाएं , बहुत बहिनों ने मस्त हो कर नृत्य भी किया सारा वातावरण आनन्द मय तीज मय हो गया, सभी आगंतुक बहिनें हरे परिधान में,पूर्ण श्रंगार में,अति शोभायमान हो रही थी।

सावन गीत प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता व तीज क्वीन भी चुनी गई।

निर्णायक मंडल में सम्मानीय ‌श्रीमती आदेश त्यागी जी प्रधानाचार्य जे,पी,एस, पब्लिक स्कूल, मकनपुर,श्रीमती जय श्री सिंहा जी,BJP इन्दिरापुरम मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती ऋचा वालिया जी भारत विकास परिषद महिला संयोजिका, रही। प्रधाना मीरा आर्य द्वारा माला पहनाकर निर्णायक मंडल का सम्मान किया गया

प्रथम श्रीमती अंचला, श्रीमती कमलेश ,श्रीमती  लता, द्वितीय‌ श्रीमती मनीषा, श्रीमती शशि प्रभा सराफ श्रीमती सविता सिंह। तृतीय

श्रीमती अनीता गुप्ता श्रीमती किरन श्रीमती श्रद्धा सिंगला ,रही श्रीमती अनुश्री खरबंदा ने सावन के गीत की बहुत मधुर स्वर में प्रस्तुति दी, श्रीमती ऊषा अरोड़ा जी ने महिलाओं के श्रंगार का वैज्ञानिक महत्व सरल भाषा में बतलाया।फूलों के झूले ने चार चांद लगा दिए। श्रीमती सविता टंडन जी ने बहुत सुंदर ढोलक बजाई।  कुशल मंच संचालिका प्रधाना श्रीमती मीरा आर्या जी ने अपने अंदाज से सभी को हर्षित कर दिया।

सभी आगंतुको को हरियाली तीज की अनेकानेक शुभकामनाएं दी और धन्यवाद दिया।

विशेष धन्यवाद प्रधान श्री प्रदीप आर्य जी को हृदय की गहराई से ज्ञापित किया। मंत्री श्री दिग्विजय सिंह आर्य जी, कोषाध्यक्ष श्री हर्ष भाटिया जी, प्रचार मंत्री श्री आर .पी.सिंह साहब जी के सहयोग को भी सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित 100 से भी अधिक संख्या में रही।

सभी आगंतुको  का हार्दिक शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया शांति पाठ और जय घोष किया बहिन सविता टंडन ने रुमाल मेंहदी कोन और सुश्री सुनीता गुप्ता जी द्वारा पर्स सभी आगंतुक बहिनों को उपहार भेंट किए गए आयी हुई बहनों में सुशीला आर्या,विद्या आर्या,राजलक्ष्मी,सविता टंडन,अनिता गुप्ता, सुनीता गुप्ता किरन गुप्ता,आरती अग्रवाल, माला गुप्ता,अनुपम गुप्ता, निशा आर्या,राधा आर्या,कमलेश रावत, सुशीला कुंवरती,सरिता आर्या,अनुश्री खरबंदा, अनुभा आर्या, सरोज गर्ग,ऊषा शर्मा, शशि मल्लन, राजरानी,सविता सिंह आर्या,पूर्णिमा,सुमन वर्मा,दीप्ति,सविता गुप्ता, मीना रानी आर्या, डॉक्टर जयश्री सिन्हा,मंजू आर्या,विमला देवी,हिना, हेमलता चंदेला,दुर्गेश यादव,मृदुला श्रीवास्तव, प्रज्ञा यादव,अनीता रावत, धर्मा सिंह,नीमाविष्ट,संगीता झा, नीतू केसरी,विमला देवी, मनीषा,श्रद्धा गुप्ता, आशा सिंगला, लावण्या, विभान सिंगला सोनी, रेणु, शशि प्रभा सराफ, शोभा,संजू अग्रवाल, पूनम सिंह,पूनम रंगी, शालनी त्यागी,राधा ममता,नीलम,राजेश्वरी, अनीता ,सुनीता,ऊषा, गुडडो ,संगीता,प्रदीप आर्य,हर्ष भाटिया जी,दिग्विजय सिंह आर्य,यशवीर आर्य, श्रेष्ठ आर्य,आदि लोग उपस्थित रहे ,श्रीमती मीरा आर्य प्रधाना महिला प्रकोष्ठ ने सबका आभार व्यक्त किया प्रसाद की बहुत सुंदर व्यवस्था थी,घेवर, समोसा,पानी की बोतल,जलजीरा की बोतल, सभी को दी गई|

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें