December 14, 2025 9:14 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 29 जुलाई 2025 सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।
आवेदक श्री बीजला पिता कुका बबैरिया खेड़ी तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि वन भूमि का पट्टा दिलाये जाने एवं सर्वे करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त निवासीगण वार्ड क्रमांक 09 ग्राम पंचायत बामनिया तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग का कई वर्षों पुराना अनुपयोगी जर्जर भवन हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री पारसिंह पिता खाना सिंगाड़िया निवासी नवापाड़ा द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा मक्का फसल को तोड़ने एवं लड़ाई झगड़ा करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक श्री गंगाराम पिता मन्ना भाभर निवासी कानाकुआं तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि जमीन का कब्जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री ग्राम पंचायत पावागोई बड़ी के अंतर्गत बने निस्तार तालाब की मजदूरी का भुगतान नहीं होने से भुगतान करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री छगन पिता मानीया अमलियार निवासी गलती तहसील राणापुर द्वारा बताया गया कि खाते की जमीन पर अतिक्रमण कर हथियाने के इरादे से जोर जबरजस्ती से रोड निकालने तथा बिना अनुमति के विद्युत पोल लगा देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
सीईओ जिला पंचायत द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 51 आवेदन आए।
इस दौरान सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें