अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
होम गार्ड दिल्ली के वर्तमान महानिदेशक एस.बी.के. सिंह को दिल्ली के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृहमंत्रालय ने एक आदेश में यह जानकारी दी। श्री सिंह 1988 के एजीएमयूटी कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। और फिलहाल दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक हैं. लंबे अंतराल के बाद किसी यूटी कैडर के अधिकारी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.| दिलचस्प बात यह है कि एसबीके सिंह की सेवानिवृत्ति में महज छह महीने बचे हैं.हालांकि उन्हें अभी केवल अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,
एस.बी.के. सिंह को संजय अरोड़ा की जगह कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हुआ. सिंह फिलहाल होम गार्ड्स के डीजी हैं और अब दिल्ली पुलिस का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. उनके पास कई राज्यों में डीजीपी और दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त जैसे अनुभव हैं.











