झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन। थांदला नगर परिषद के अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी, सुनिल पणदा के साथ अन्य वार्ड के पार्षदों ने स्वच्छ भारत अभियान को बहुत सुन्दर तरीके से नगर के आम जन वार्ड रहवासी से भाई बहनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर यह वचन लिया जा रहा हे नगर की पार्षद बहनों द्बारा की अपने घरो के कचरे को इधर-उधर कहीं नही फेंककर कचरा वाहनों में ही डाला जाए ऐसा वचन लेकर रक्षा सूत्र बांधा जा रहा हे इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पडदा पार्षद गोलू उपाध्याय पार्षद जगदीश प्रजापति पार्षद श्री मति धापू वसुनिया पार्षद श्री मति माया सोलंकी पार्षद श्रीमती भूमिका सोनी श्री मती आरती सिसोदिया श्री मती कांकरिया नगरपरिषद के गौरांग सिह राठौर व सफाई कर्मचारी ,जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे आज शुक्रवार वार्ड नंबर 1 यह शुरुआत हुई जो रक्षाबंधन तक सभी वार्डों में वार्ड निवासीयो से रक्षासूत्र बाधकर के साथ मे वचन लिया जा रहा हे कचरा इधर उधर नही फेंककर कचरा बाल्टी में एकत्रित करके कचरा वाहन में डालेंगे नगर को साफ सुथरा रखने में सभी को सहयोग करना हे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना हे इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पडदा ने ओर पार्षद गोलू उपाध्याय ने भी अपनी बात पत्रकारो के सामने कहीं की नगर में 5 कचरा वाहन हे जो प्रतिदिन नगर के सभी वार्डों में कचरा ले जाने का कार्य कर रहे हे अपना घर का कचरा कचरा वाहन में डाले ओर नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग देवे











