December 14, 2025 9:26 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ, 06 अगस्त 2025 कलेक्टर नेहा मीना ने जिले की नगरीय निकायों में योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना 2.0 के तहत की गयी कार्यवाही के निकायवार समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने सभी निकायों को विभागीय निर्देशों का अक्षरश: पालन करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने आर आर सी वसूली एवं प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना 1.0 की पूर्णता प्रतिशत के सम्बन्ध समीक्षा की गयी। सीएमओ झाबुआ और थान्दला को क्रमश: 147 और 66 आवासों की वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ना देने पर नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने पीओ डुडा को नगरीय निकायों की पाक्षिक समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें