December 14, 2025 9:18 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ, 08 अगस्त 2025 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रामा जिला झाबुआ द्वारा ग्राम झकेला में सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मानना है। शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। नवांकुर/प्रस्फुटन समितियां, मेंटर्स सीएमसीलडीपी के छात्र-छात्राएं अभियान को सफल बनाएं तथा सामाजिक समरसता, शिक्षा, पर्यावरण, शासकीय योजनाओं एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अपने ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में खड़ा करने का कार्य करे, गांव की आवश्यकता अनुसार कार्यों का चिन्हांकन कर सामूहिकता से प्रयास करे। शासन की जन कल्याण योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलवाएं। शासन द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान का हिस्सा बने यह अभियान आने वाली पीढ़ी के लिए एक नया जीवन लेकर आयेगी। हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
ब्लॉक समन्वयक तेजसिंह सिंह देव द्वारा सभी समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों को परिषद की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रस्फुटन कार्ययोजना अनुसार कार्य करने हेतु सभी सदस्यों को एक साथ कार्य करना होगा। ग्राम में सर्वे कर ग्राम विकास की आवश्यकताओं की पहचान करे एवं सामूहिकता से कार्य कर ग्राम विकास विभिन्न आयाम को पूर्ण करने का कार्य करे। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की बैठक में एनजीओ इनरेम फाउंडेशन के कम्युनिटी ऑफिसर अर्जुन खराड़ी, सोहनसिंह भूरिया द्वारा जल गुणवक्ता को लेकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बादूसिंह पलासिया, मुकेश पलासिया उपस्थित रहे। संचालन नामांकन संस्था प्रमुख दिलीप बामनिया ने किया आभार मेंटर्स करण सिंह परमार ने माना ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें