December 14, 2025 10:51 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नागालैंड के राज्यपाल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नागालैंड के राज्यपाल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
अगस्त 16, नई दिल्ली: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। पीएम ने उन्हें समर्पित राष्ट्रवादी बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुःख हुआ।
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।’

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें