December 14, 2025 10:51 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध,शख्स पेड़ के सहारे दीवार फांदकर संसद भवन के परिसर में दाखिल हुआ

संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध,शख्स पेड़ के सहारे दीवार फांदकर संसद भवन के परिसर में दाखिल हुआ
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
नई दिल्ली: संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंधमारी की खबर है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक अज्ञात शख्स रेल भवन की तरफ से पेड़ के जरिए दीवार फांदकर अंदर पहुंच गया। वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने फौरन संदिग्ध को पकड़ा और पूछताछ शुरू की. शख्स के पास से अभी तक कोई संदिग्ध सामान की बरामदगी नहीं हुई है.
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह शख्स पेड़ के सहारे दीवार फांदकर संसद भवन के परिसर में दाखिल हुआ. इसके बाद सुरक्षाबलों ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा समेत तमाम केंद्रीय एजेंसियों को इस घटना की जानकारी दी. सभी एजेंसियां इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं. अभी तक शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं, यह भी नहीं पता चल सका है कि इस संदिग्ध ने क्यों संसद भवन में परिसर में छलांग लगाई.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक अज्ञात शख्स रेल भवन की तरफ से पेड़ के जरिए दीवार फांदकर अंदर पहुंच गया। सूत्रों ने बताया कि शख्स इस दौरान गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। घटना आज सुबह लगभग 5:50 बजे की है।

सतर्क सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों ने संसद भवन की चारदीवारी के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा, जो संभवतः अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 20 वर्षीय रामा के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। आगे की पूछताछ और सत्यापन जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें