December 14, 2025 9:47 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आईटीआई प्रवेश “पहले आओं-पहले पाओं”

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ, 22 अगस्त 2025 शासकीय आईटीआई में संचालित इंजीनियरिंग/नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स में उपलब्ध शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु नवीन पंजीयन, च्वाईस फिलिंग, त्रुटी सुधार, सीट अलॉटमेन्ट एवं प्रवेश प्रक्रिया 01 सितम्बर 2025 से 10 सितम्बर 2025 तक “पहले आओं-पहले पाओं” की तर्ज पर प्रारम्भ होगी ।
संस्था में स्थापित हेल्पेडेस्क पर आवेदकों के लिये प्रवेश पंजीयन/च्वाईस फिलिंग, त्रुटी सुधार की कार्यवाही अवकाश दिवसों में भी सतत रूप से जारी है। “पहले आओं-पहले पाओं” की प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिये आवेदक अपना नवीन पंजीयन कर सकते है। कक्षा 8वीं/10वीं उत्तीर्ण एवं उच्चे शिक्षित आवेदक जो आईटीआई में संचालित एक वर्षीय/दो वर्षीय कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक है और जिन्होंने अभी तक प्रवेश पंजीयन नहीं कराया है वे नवीन पंजीयन करवा कर इस अवसर का लाभ ले सकते है । प्रवेश सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिये कोई भी आवेदक कार्यालयीन समय में अपने नजदीकी शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क पर सम्पर्क कर सकते है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें