December 14, 2025 10:40 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व पर दी बधाई
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं मानवता, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करती हैं।
अगस्त 24, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अभिवादन। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कालातीत शिक्षाएं दुनियाभर में जीवन को उजागर करती हैं, हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाती हैं।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की ये शिक्षाएं मानवता को एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती हैं। आइये हम हमेशा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें और एक बेहतर दुनिया बनाने का प्रयास करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें