December 14, 2025 10:46 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी क्षेत्र के सभी बिजली ठेकेदार कर्मियो ने वेतन बढाने व पीएफ के लिए रैणी एईएन को दिया ज्ञापन

01 सितम्बर 2025 तक का दिया गया है रैणी एईएन को अल्टीमेटम अन्यथा काम पर नही आएगे एक साथ

इनका अलग मामला है और इस सम्बन्ध मे कॉन्ट्रैक्टर से बात करेंगे — रैणी एईएन अकबर सिंह

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित रैणी एईएन कार्यालय पर सोमवार 25 अगस्त को क्षेत्र के सभी ठेकेदार बिजली कर्मचारियो के द्वारा एक यूनियन के रूप मे एक साथ मिलकर एईएन अकबर सिंह को लिखित ज्ञापन सौंपकर बताया है कि हमारा वेतन साढे तेरह हजार रुपए से बढाकर अट्ठारह हजार रुपए किये जावे (जैसा कि एफआरटी वालो का है 18 हजार रुपए प्रति माह) और हमे जब ठेकेदार ने काम पर लगाया था उस समय हमे 12 प्रतिशत पीएफ जमा के लिए बोला गया था और अब 44 रूपये पीएफ काट रहा है इसलिए हमारी यह मांग मानी जावे और नही तो 01 सितम्बर 2025 से हम सभी एक साथ पूरे रैणी क्षेत्र के ठेकेदार कर्मचारीगण काम छोड़कर चले जायेगे।
यह मांग हमारी जायज मांग है और हमारी इस मांग को जरूर जरूर स्वीकार किया जावे अन्यथा हम सभी मिलकर एक साथ काम छोड़कर चले जायेगे जिसके लिए जिम्मेदार प्रशासन होगा।
इधर इस सम्बन्ध मे रैणी बिजली विभाग एईएन अकबर सिंह से बातचीत की तो एईएन ने बताया कि इनका यह मामला अलग है और इस सम्बन्ध मे इनके कॉन्ट्रैक्टर से बात करेंगे।
मिडिया को यह सारी जानकारी रिन्कु राम मीना रैणी जीएसएस के द्वारा सभी ठेकेदार यूनियन कर्मचारियो के निर्देशन मे दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें