December 14, 2025 9:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया- 2025’ का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करना है।
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
सितंबर 02, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया- 2025’ का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करना है। पीएम मोदी बुधवार को भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

4 सितंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में एक मजबूत, सशक्त और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। सम्मेलन में 48 से अधिक देशों के 25 सौ से अधिक प्रतिनिधियों, 50 से अधिक वैश्विक हस्तियों के साथ 150 से अधिक वक्ता और 350 से अधिक प्रदर्शकों सहित 20 हजार 750 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

यशोभूमि में 6 देशों की गोलमेज चर्चाएं, पवेलियन और स्टार्टअप के लिए समर्पित मंडप भी शामिल होंगे। सम्मेलन में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब और उन्नत पैकेजिंग परियोजनाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी, स्मार्ट विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा एआई में नवाचार, निवेश के अवसर, राज्य-स्तरीय नीति का कार्यान्वयन जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के अंतर्गत पहलों, स्टार्टअप इको-सिस्टम के विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के भविष्य के मार्गनिर्देश पर प्रकाश डाला जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें