November 19, 2025 1:42 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दीपोत्सव की भव्य शुरुआत, अयोध्या में फिर बनेगा नया कीर्तिमान

दीपोत्सव की भव्य शुरुआत, अयोध्या में फिर बनेगा नया कीर्तिमान

अक्टूबर 17, नई दिल्ली: अयोध्या में आज से भव्य तीन दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है, जिसमें 26 लाख से अधिक दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि एक बार फिर रोशनी से इतिहास रचने को तैयार है।

दिवाली और धनतेरस से पहले रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के जरिए नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में जुट गई है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर आज से तीन दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ हो रहा है, जिसमें 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अयोध्या शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। घाटों से लेकर प्रमुख मार्गों और मंदिरों तक रंग-बिरंगी रोशनी, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी के जरिए शहर को रोशन किया जाएगा। दीपोत्सव के दौरान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों का भी आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस आयोजन ने सिर्फ शहर को ही नहीं, बल्कि अयोध्या के कुम्हार समुदाय के घरों को भी रौशन कर दिया है। दीपोत्सव में उपयोग किए जाने वाले लाखों मिट्टी के दीपक तैयार करने का जिम्मा स्थानीय कारीगरों को दिया गया है, जिससे उनके घरों में भी उत्सव और खुशहाली का माहौल है। स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर मिट्टी के दीपकों का निर्माण जारी है, जो ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी मजबूत करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें