महामंडलेश्वर स्वामी डॉ वैष्णवी जगदम्बा नंदगिरि जी को पदोन्नति देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव
महामंडलेश्वर स्वामी डॉ वैष्णवी जगदम्बा नंदगिरि किन्नर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुईं
लखनऊ। अनादि सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने महामंडलेश्वर स्वामी डॉ वैष्णवी जगदम्बा नंदगिरि को प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली के पद से पदोन्नति देते हुए किन्नर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। महामंडलेश्वर स्वामी डॉ वैष्णवी जगदंबा नंदगिरि एक जानी मानी समाज सेविका हैं और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ गौसेवा में लगी रहती हैं। पिछले कुछ सालों से किन्नरों का धर्म परिवर्तन करा कर उन्हें इस्लाम धर्म ग्रहण करवाने का प्रयास किया जा रहा है इस धर्म परिवर्तन को रोकने में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ वैष्णवी जगदंबा नंदगिरि जी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। वे दिल्ली के साथ साथ अन्य प्रदेशों में जाकर किन्नर समाज संगठित कर रही हैं और सनातन धर्म से जोड़ने के काम में लगी हैं। वे किन्नरों का आवाहन करते हुए कहती हैं कि संसार का सबसे सुंदर धर्म सनातन धर्म है जहां वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साथ जीवों पर दया भाव रखना सिखाया जाता है।जहां सेवा हि परमो धर्म के सूक्ति वाक्य से सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं और अपनी संस्कृति का त्याग न करें। उनके पदोन्नति के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव,राष्ट्रीय महासचिव दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन अजय गुप्ता,सचिव अनिल मिश्रा,सौरभ शुक्ला, कामना पाण्डेय,आलोक माथुर,मनीष श्रीवास्तव,प्रगति सिंह,सूरज धीमान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।










