December 14, 2025 10:16 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

चुनाव में बांटने के लियें 108 बोतल अवैध शराब लेकर आ रही एक टोयोटा कार दिल्ली पुलिस ने पुल प्रहलादपुर में पकड़ी।

तिगड़ी वार्ड से “आप” पार्षद की निजी गाड़ी में संगम विहार वार्ड चुनाव के दौरान बांटने के लिए लाई जा रही शराब पकड़े जाना शर्मनाक — वीरेन्द्र सचदेवा

“आप” पार्टी के नेता बड़ी बड़ी नशा विरोधी बातें करते हैं पर खुद नशा बांट कर चुनाव जीतना चाहते हैं, वैसे भी दिल्ली वाले जानते हैं की शराब के पैसे का और अरविंद केजरीवाल का तो चोली दामन का साथ रहा है — वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली 25 नवम्बर : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी की करनी एवं कथनी में हमेशा बड़ा फर्क रहता है और यह आज फिर सामने आ गया जब संगम विहार वार्ड से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अनुज शर्मा के चुनाव में बांटने के लियें 108 बोतल अवैध शराब लेकर आ रही एक टोयोटा कार डी.एल. 7 सी.ए.एस. 0001 दिल्ली पुलिस ने पुल प्रहलादपुर में पकड़ी।

गाड़ी को साहिल गौतम नामक एक पलवल निवासी युवक चला रहा था जो संगम विहार ए वार्ड से “आप” प्रत्याशी अनुज शर्मा का रिश्ते में साला (पत्नी का भाई) बताया गया है।

यह गाड़ी डी.एल. 7 सी.ए.एस. 0001 आम आदमी पार्टी की तिगड़ी वार्ड से पार्षद ज्योति कोहली जो “आप” के देवली से पूर्व विधायक प्रकाश जरवाल के नाम पर पंजीकृत है।

श्री सचदेवा ने कहा है की “आप” पार्टी के नेता बड़ी बड़ी नशा विरोधी बातें करते हैं पर खुद नशा बांट कर चुनाव जीतना चाहते हैं, वैसे भी दिल्ली वाले जानते हैं की शराब के पैसे का और अरविंद केजरीवाल का तो चोली दामन का साथ रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है की “आप” नेता अपनी पार्टी की पार्षद की गाड़ी में अपने प्रत्याशी के साले के शराब लाने पर दिल्ली की जनता को तुरंत स्पष्टीकरण दें और प्रत्याशी अनुज शर्मा को और पार्षद श्रीमती ज्योति कोहली को पार्टी से निष्कासित करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें