December 14, 2025 10:16 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रदेश सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 25 नम्बर से 25 दिसंबर तक

मैनपुरी। प्रदेश सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 70 वर्ष के ऊपर सभी व्यक्तियों का आसानी से आयुष्मान कार्ड बनेगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जिले में अभियान शुरू कर दिया गया है। 2.95 लाख लोगों के कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नौ ब्लॉक में शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक कार्य दिवस में सभी ब्लॉकों में शिविर लगेंगे। आयुष्मान प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि विकास खंड स्तर पर चिकित्साधीक्षकों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। आशा की मदद से शिविर में पात्रों को बुलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे शासन की मंशा के अनुसार शिविर लगाकर सभी पात्रों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें