संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
जनपद कौशांबी: जिले के पुलिस राजेश कुमार द्वारा पुलिस ऑफिस कौशाम्बी परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान सभी शाखा प्रभारियों एवं कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को एकत्र कर भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना को पढ़कर शपथ दिलाई गई एवं संविधान दिवस की शुभकामनाए दी गयी ।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, समस्त शाखा प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य समस्त पुलिस बल को संविधान में निहित मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने और उनके पालन का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना है ।
पुलिस अधीक्षक ने संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
भारतीय संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला और देश की दिशा दर्शाने वाला जीवंत दस्तावेज है । पुलिस बल को संविधान में निहित मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज में न्याय, समानता एवं क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए ।”
इसी क्रम में पुलिस लाइन्स कौशाम्बी, जनपद के सभी थानों एवं चौकियों पर भी संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों द्वारा मूल संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।











