नवंबर 26, नई दिल्ली:
भारतीय संविधान को अंगीकार किए जाने की 76वीं वर्षगांठ पर दिल्ली स्थित संविधान सदन में विशेष समारोह हुआ। सेंट्रल हॉल में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के साथ साथ दोनों सदनों के सांसद और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रपति के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। समारोह में नौ भाषाओं में संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया गया। इनमें मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया भाषाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में एक स्मारक पुस्तिका “भारत के संविधान में कला और कैलिग्राफी” का भी विमोचन किया गया।











