December 14, 2025 10:36 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली: तेज़ धूप और हवा से प्रदूषण में कमी, हटाया गया ग्रैप-3

दिल्ली: तेज़ धूप और हवा से प्रदूषण में कमी, हटाया गया ग्रैप-3

नवंबर 27, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज धूप और हवा की गति बढ़ने से राजधानीवासियों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 327 दर्ज किया गया।
इस स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि अब दिल्ली में ग्रैप-2 लागू है।

ग्रैप-2 के तहत दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था खत्म कर दी गई है और स्कूलों में चल रहे हाइब्रिड मोड को भी समाप्त कर दिया गया है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि अब आगे सभी व्यवस्थाएं ग्रैप-2 के नियमों के अनुसार ही संचालित होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें