मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिणपुरी वार्ड में मेगा रोड़ शो कर कहा हम पहली बार दक्षिणपुरी वार्ड जीतने जा रहे हैं
वीरेन्द्र सचदेवा ने संगम विहार में एवं हर्ष मल्होत्रा ने विनोद नगर में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों में चुनाव प्रचार की समीक्षा कर जीत का दावा दोहराया
आज दक्षिणपुरी वार्ड में खड़े हो कर कह कर जा रही हूं की दो साल में इस क्षेत्र की तीनों चारों विधानसभाओं का काया कल्प करेंगें और हर घर को नल से जल देंगे — रेखा गुप्ता
“आप” द्वारा संगम विहार वार्ड के चुनाव के दौरान बांटने के लिए मंगाई गई शराब की पेटियां पकड़ा जाना स्पष्ट करता है की कभी वैकल्पिक राजनीतिक वातावरण बनाने का दावा करके सत्ता में आई “आप” अब दिशाविहिन हो चुकी है — वीरेन्द्र सचदेवा
पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता जब भी मतदाता सम्पर्क करें तो “आप” प्रत्याशी के भ्रष्टाचार में डूबे आचरण एवं उनकी जेल यात्रा का स्मरण जरूर करवायें — हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली 26 नवम्बर : दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है और साफ दिखने लगा है की जनता का विश्वास भाजपा के साथ बना हुआ है।
आज शाम मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दक्षिणपुरी वार्ड में सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं वार्ड प्रत्याशी श्रीमती रोहिणी राज के साथ मेगा रोड़ शो कर कहा की क्षेत्र की जनता की आंखों में झलकता प्यार बता रहा है की हम पहली बार दक्षिणपुरी वार्ड जीतने जा रहे हैं।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा की पहले कांग्रेस फिर केजरीवाल ने 25 साल से अधिक संगम विहार, देवली एवं छत्तरपुर जैसी विधानसभाओं के लोगों को गुमराह कर अपना वोट बैंक तो बना कर रखा पर सीवर पानी जैसी बुनियादी जरूरतों से वंचित रखा।
मुख्य मंत्री ने कहा की मैं आज दक्षिणपुरी वार्ड में खड़े हो कर कह कर जा रही हूं की दो साल में इस क्षेत्र की तीनों चारों विधानसभाओं का काया कल्प करेंगें और हर घर को नल से जल देंगे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आज संगम विहार ए वार्ड की संगठनात्मक पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सम्बोधित करके चुनाव प्रचार की समीक्षा लेकर जीत का विश्वास व्यक्त किया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की आम आदमी पार्टी आज चुनाव से भाग रही है, कल ही “आप” द्वारा यहां संगम विहार वार्ड के चुनाव के दौरान बांटने के लिए मंगाई गई शराब की पेटियां पकड़ा जाना स्पष्ट करता है की कभी वैकल्पिक राजनीतिक वातावरण बनाने का दावा करके सत्ता में आई “आप” अब दिशाविहिन हो चुकी है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं से आवहण किया की वह रविवार को मतदान के दिन अपने समर्थक मतदाताओं को लंच टाइम से पहले ही मतदान पूरा करने को प्रेरित करें क्योंकि उपचुनाव में लोग थोड़ा कम रूची लेते हैं और लंच टाइम बाद अपने निजी कार्यों के लिए निकल सकते हैं।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने शाम को विनोद नगर वार्ड के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सम्बोधित किया और कहा की पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता अंतिम 4 दिन में अधिक से अधिक वार्ड वोटरों से निजी सम्पर्क बना कर वोट देने को प्रेरित करें।
उन्होने कहा की पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता जब भी मतदाता सम्पर्क करें तो “आप” प्रत्याशी के भ्रष्टाचार में डूबे आचरण एवं उनकी जेल यात्रा का स्मरण जरूर करवायें।
रोज़ाना की तरह आज सुबह भी भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्ड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं के साथ डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया।
अशोक विहार वार्ड में आज एक अनुसूचित जाति सम्मेलन हुआ जिसे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दुष्यंत कुमार गौतम एवं श्री लाल सिंह आर्या आदि ने सम्बोधित कर मतदाताओं को भाजपा का समर्थन करने को प्रेरित किया। शाम को विधायक श्रीमती पूनम भारद्वाज, प्रदेश भाजपा के मंत्री श्री विनोद बछेती एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह ने उत्तराखंड एवं सिख समाजों के लोगों की बैठक को सम्बोधित किया।
बाहरी दिल्ली के मुंडका वार्ड में प्रचार के दौरान आज सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने ओ.बी. सम्मेलन को सम्बोधित किया तो शाम को वरिष्ठ नेता श्रीमती संगीता यादव एवं श्रीमती श्याम बाला ने महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर भाजपा के समर्थन की अपील की।
नारायणा वार्ड में आज दिल्ली सरकार के मंत्री श्री कपिल मिश्रा एवं पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा ने पूर्वांचल समाज की बैठकों को सम्बोधित किया और कहा की हमने जो समर्थन हाल ही में बिहार में भाजपा को दिया है वही दिल्ली में भी दोहराना है।
संगम विहार वार्ड में विधायक श्री चंदन चौधरी, चुनाव संयोजक श्री जयप्रकाश, एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह के आलावा वरिष्ठ नेता श्री राजीव बब्बर, श्री नीरज तिवारी आदि ने विभिन्न समाज बैठकों को सम्बोधित किया।
ढिचकाऊं कलां वार्ड की विधायक श्रीमती नीलम पहलवान ने चुनाव संयोजक विधायक श्री अभय वर्मा के साथ आज क्षेत्र में बसे विभिन्न समाजों की 12 बैठकों को सम्बोधित किया और लोगों को समग्र विकास का आश्वासन दिया।
द्वारका बी वार्ड में दिल्ली सरकार के मंत्री डा. पंकज सिंह एवं पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा ने पूर्वांचल समाज सम्मेलन को सम्बोधित किया और शाम को विधायक संदीप सहरावत ने प्रत्याशी श्रीमती मनीषा सहरावत के साथ बालाजी अपार्टमेंट एवं कात्यायनी अपार्टमेंट में आयोजित मतदाता बैठकों को सम्बोधित कर सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत द्वारा शुरू किए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प दोहराया।











