December 14, 2025 10:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कोर्ट: अल-कायदा भर्ती नेटवर्क से जुड़े 2 आरोपी को 20 महीने की सजा

 

NIA कोर्ट: अल-कायदा भर्ती नेटवर्क से जुड़े 2 आरोपी को 20 महीने की सजा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने लखनऊ अल-कायदा आतंकी साजिश मामले में 2 और आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20 महीने की सजा सुनाई है।

नवंबर 29, नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने लखनऊ अल-कायदा आतंकी साजिश मामले में 2 और आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20 महीने की सजा सुनाई है। मोहम्मद मुस्तकीम और शकील पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।

इससे पहले 30 अक्टूबर को भी अल-कायदा आतंकी संगठन के सदस्य मोईद को सजा सुनाई गयी थी। यूपी ATS दस्ते ने 11 जुलाई 2021 को इस सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की थी कि अल-कायदा का एक सदस्य उमर हलमंडी लखनऊ में अलकायदा के लिए सदस्य बनाने और भर्ती करने में शामिल था।

मामले की जांच के दौरान पता चला कि स्वतंत्रता दिवस 2021 से पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से ये आरोपी लखनऊ में सक्रिय थे और बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देना चाहते थे।

 

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें