दिल्ली ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस ने सभी निजी अस्पतालों को भेजा नोटिस
नवंबर 29, नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले की जांच के तहत दिल्ली पुलिस ने सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर कई देशों से MBBS की डिग्री लेकर आए डॉक्टरों की जानकारी मांगी है।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले की जांच के तहत दिल्ली पुलिस ने सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन डॉक्टरों की जानकारी मांगी है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE और चीन से MBBS की डिग्री लेकर दिल्ली के निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन को इन डॉक्टरों की पूरी डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। दिल्ली पुलिस के इस निर्देश के बाद कई अस्पताल डॉक्टरों की जानकारियां दे चुके है जबकि कुछ का आना बाकी है।










