June 13, 2026 12:05 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिरसा मुंडा की शहादत आज भी देती है संघर्ष की प्रेरणा : हर्ष मल्होत्रा

 

सुषमा रानी
नई दिल्ली, 9 जून। भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा बसेरा पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने एस.टी. मोर्चा अध्यक्ष सी.एल. मीणा और कार्यकर्ताओं के साथ भगवान बिरसा मुंडा के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 9 जून 1900 को मात्र 25 वर्ष की आयु में रांची जेल में भगवान बिरसा मुंडा का निधन हुआ, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकार और सामाजिक जागरण के प्रतीक थे।

उन्होंने याद दिलाया कि अंग्रेजी शासन द्वारा आदिवासियों की जमीन और अधिकार छीने जाने के खिलाफ बिरसा मुंडा ने “अबुआ दिशोम, अबुआ राज” का नारा देते हुए उलगुलान (महाविद्रोह) का नेतृत्व किया था। उनका संघर्ष जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों और शोषण के खिलाफ भी था।

मल्होत्रा ने कहा कि आज के समय में भी बिरसा मुंडा का संदेश प्रासंगिक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान आज भी अशिक्षा, शोषण और पर्यावरण की लूट के खिलाफ जारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें