June 13, 2026 12:02 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता

बस्सी क्षेत्र स्थित भड़ाना, आगरा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं उनके परिजनों द्वारा स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजेश पायलट के सम्मान में नारे लगाए तथा उनके द्वारा देश और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सांसद, मंत्री, विधायक, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए, जिससे आवागमन व्यवस्थित रूप से संचालित होता रहा।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें