October 28, 2026 7:28 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर सिद्धि विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

 

मुख्य संवाददाता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिनों के ऐतिहासिक और सर्वाधिक लंबे कार्यकाल की उपलब्धि पर सोमवार को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित प्रसिद्ध एवं दिव्य शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफल नेतृत्व के लिए मंगलकामना की। उन्होंने भगवान सिद्धि विनायक से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण की यात्रा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहे।

कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, मंडल अध्यक्ष रोहित मल्होत्रा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र धामा सहित अनेक गणमान्यजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों और विकास यात्रा की सराहना करते हुए उनके दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण