June 13, 2026 1:28 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

निजामुद्दीन दरगाह में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष दुआ

 

मुख्य संवाददाता
मुख्य संवाददाता
नई दिल्ली। हज़रत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर विशेष दुआ एवं चादरपोशी का आयोजन किया गया। भाजपा दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दरगाह में चादर पेश कर देश में अमन, भाईचारे और तरक्की के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व के लिए विशेष दुआ की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की निरंतर प्रगति और सामाजिक सद्भाव के लिए भी प्रार्थना की।

गुलाम अली खटाना ने कहा कि हज़रत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह सदियों से मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती रही है। प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां आयोजित दुआ कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी ने कहा कि यह दुआ केवल प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए नहीं, बल्कि भारत की निरंतर उन्नति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के लिए भी की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम में सैयद निजाम निजामी, इरफान सलमानी देहलवी, फैसल मंसूरी, शबाना रहमान, इमतियाज अहमद, मोहम्मद इदरीश, इकरार कुरैशी, वकील कुरैशी, दिलशाद खान सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सूफी सज्जादानशीन और बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें