October 22, 2026 1:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारत के धार्मिक लोकतंत्र का प्रतीक बना फुटतालाब गरबा महोत्सव प्रदेश के बाहर से भी पहुँचे श्रद्धालु आज होगी नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियाँ….

झाबुआ (मेघनगर) माणक लाल जैन

भारत के धार्मिक लोकतंत्र का प्रतीक बना फुटतालाब गरबा महोत्सव प्रदेश के बाहर से भी पहुँचे श्रद्धालु आज होगी नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियाँ….

मेंघनगर l प्रदेश भर में लोकप्रिय और मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर चल रहा गरबा महोत्सव भारत के धार्मिक लोकतंत्र का प्रतीक बन गया हैँ…. रविवार रात प्रदेश के भव्य और जन जन के प्रिय नवरात्रि महोत्सव को देखने और भक्ति की पवित्र आभा को निहारने के लिएँ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण में आस्था का सैलाब उमड गया l गरबा खेलने वालों से लेकर मंदिर में दर्शन करने वाले और गरबा देखने वालों की भीड इतनी अधिक बढ गई कि आयोजन स्थल पर की गयी अतितिक्त व्यवस्थाये भी कम पडती दिखाई दी प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब में आठवें दिन बडी संख्या में मध्य प्रदेश के बाहर के श्रद्धालु भी दिखाई दिए l विशेष रूप से पहुँचे मुख्य अतिथि महिला एवँ बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल भाजपा के पूर्व जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया पेटलावद के पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा कालू सिंह नलवाया मेघनगर के पूर्व सरपँच नटवर बामनिया वंदे मातरम ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य कैलाश डामोर भाजपा के युवा नेता वेदप्रकाश बसेर एल्डरमेन विक्की बन्ना वही विशेष रूप से श्री हनुमंत आश्रम पीपल खूंटा के महंत दयाराम दास जी महाराज व चिंतामणि जी महाराज अपने साथ अन्य संतों और संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर पहुँचे….कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों व मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज का मध्य प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन ने स्वागत किया वहीं महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का स्वागत श्रीमती सीमा सुरेश जैन ने दुपट्टा पहनाकर किया प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गयी सामाजिक झाँकियों से वे मंत्र मुग्ध नजर आई और उन्होंने श्री जैन को क्षेत्र की बेटियों को संस्कार और अनुशासन की दिशा में ले जाने के लिए बधाई दी l अतिथियों के समक्ष ऑसम ग्रुप थांदला द्वारा कला बापजी की बहुत ही प्रभावी प्रस्तुति दी गयी जिसे बहुत सराहना मिली l थांदला के मेघनाथ का मारुति ग्रुप द्वार जल जंगल बचाने की प्रस्तुति अन्य गरबा दलो बाल विवाह की रोकधाम और स्त्री शक्ति और संघर्ष के साथ त्याग को प्रदर्शित करती प्रेरणा देने वाली प्रस्तुतियो को मुख्य अतिथियों ने देखा सराहा और समाजसेवी श्री जैन के साथ उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किये…. युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन और वरिष्ठ समाज श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने मातृशक्ति से आज शाम होने वाली नृत्य नाटिकाओं की की प्रस्तुति और सुबह होने वाली श्री हनुमान जी की महा आरती के लिए विशेष रूप से आने का आग्रह किया हैँ

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण