October 29, 2026 4:10 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है और लोकतंत्र के प्रति जनता का विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है — *नितिन नवीन*

 

*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के सम्बोधन के प्रमुख बिंदु*

लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है और लोकतंत्र के प्रति जनता का विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है — *नितिन नवीन*

कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार की इच्छा को देश का कानून बनाने का प्रयास किया है — *नितिन नवीन*

जिस तरह व्यापारियों का बही खाता होता है उसी तरह लोकतंत्र का बही-खाता मतदाता सूची है, यदि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जाता है, तो कांग्रेस के नेताओं को बेचैनी होने लगती है — *नितिन नवीन*

आज ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के माध्यम से हम स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि देश में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है — *नितिन नवीन*

भाजपा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के अपने संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी — य*नितिन नवीन*

नई दिल्ली 28 अक्टूबर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने पदयात्रा से पूर्व अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है और लोकतंत्र के प्रति जनता का विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसे जनसेवक के हाथों में है, तो लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित है। देश की जनता जानती है कि भारत की मिट्टी के लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए 140 करोड़ देशवासी ही उनका परिवार हैं। देशवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने वाले नेता नरेंद्र मोदी जी हैं।

आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से कोई सरोकार नहीं है। जैसा कि कहा जाता है, ‘खाता न बही, जो राहुल गांधी का परिवार कहे, वही सही।’ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की हर बात को सही मानते हैं और इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस लगातार राजनीतिक रसातल में जा रही है। राहुल गांधी की इसी राह पर चलते रहे, तो कांग्रेस का पतन और तेज होगा।

कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार की इच्छा को देश का कानून बनाने का प्रयास किया है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि आपातकाल लगाकर भी उन्हें कमजोर नहीं किया जा सका। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए 90 से अधिक बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया। इसके बावजूद हर बार देश की जनता ने लोकतंत्र की आवाज बुलंद की और कांग्रेस को उसके कृत्यों का जवाब दिया। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने आज तक अपने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा।

आज जब मैं चांदनी चौक के व्यापारियों के बीच हूं, तो उन्हीं की भाषा में अपनी बात रखना चाहता हूं। दीपावली के अवसर पर व्यापारी भाई नया बही-खाता तैयार करते हैं, पुराने खातों की समीक्षा करते हैं, गलत प्रविष्टियों को सुधारते हैं और पूरे हिसाब-किताब को व्यवस्थित करते हैं। व्यापारियों का मानना है कि जिसका बही-खाता जितना साफ-सुथरा होगा, उसकी साख उतनी ही मजबूत होगी। यदि साख मजबूत रखनी है, तो बही-खाता भी सही रखना होगा।

इसी प्रकार लोकतंत्र का बही-खाता मतदाता सूची है, यदि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जाता है, तो कांग्रेस के नेताओं को बेचैनी होने लगती है। लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मतदाता सूची को शुद्ध करने की प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और जो लोग कानून के अनुसार मतदाता बनने के पात्र नहीं हैं, उनके नाम नियमानुसार हटाए जाने चाहिए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

मतदाता सूची में दोहरे नाम, मृत मतदाताओं के नाम और ऐसे मतदाताओं के नाम, जिनका सत्यापन नहीं हो पा रहा है, जैसी समस्याओं का समाधान आवश्यक है। मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जरूरी है। कांग्रेस चाहती है कि व्यवस्था में खामियां बनी रहें, ताकि उसकी राजनीतिक दुकानदारी चलती रहे। लेकिन भाजपा स्वच्छ, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची के पक्ष में है।

कांग्रेस को यह भी समझना चाहिए कि जिस प्रकार मतदाता सूची को शुद्ध करने की आवश्यकता है, उसी प्रकार जनता समय-समय पर राजनीतिक दलों के कामकाज का मूल्यांकन करती है। कांग्रेस को कभी उम्मीद थी कि वह इंदिरा गांधी के नाम से अपनी पहचान बनाए रखेगी, लेकिन आज उसकी राजनीतिक पहचान और विश्वसनीयता लगातार कमजोर हो रही है। जनता चुनावों में उसे बार-बार जवाब दे रही है, फिर भी कांग्रेस अपनी गलतियों से सीखने के बजाय हार के बहाने तलाशती है।

आज ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के माध्यम से हम स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि देश में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और अपनी समृद्ध विरासत को भी सशक्त बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और राष्ट्र गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने विश्वास व्यक्त किया है कि वर्ष 2029 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता का भरोसा और मजबूत होगा तथा वर्ष 2029 में भी लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा शान से लहराएगा।

कोरोना महामारी के कठिन दौर को देश कभी नहीं भूल सकता। जब देश संकट से गुजर रहा था, तब भाजपा के कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार सेवा और सहायता के कार्यों में जुटे हुए थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए जमीन पर उतरकर काम किया। संकट के समय देशवासियों के साथ खड़े रहना ही भाजपा की कार्यसंस्कृति और राष्ट्रसेवा का मूल मंत्र है।

श्री नितिन नवीन ने कहा कुछ लोग तिरंगा लेकर निकलने और कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने की बात कर रहे हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि वर्ष 2011 में भारतीय जनता पार्टी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली थी। उस समय लाल चौक पर पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते थे और तत्कालीन केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी रहती थी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष और बलिदान की भावना के साथ वहां तिरंगा फहराने का संकल्प पूरा किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की राजधानी से लेकर देश के कोने-कोने तक तिरंगे का सम्मान और गौरव बढ़ा है।

भाजपा का विस्तार केवल राजनीतिक विस्तार नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा के विचार का विस्तार है। आज देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। जनता भाजपा को इसलिए समर्थन देती है, क्योंकि पार्टी जनता के विश्वास के साथ खड़ी रहती है और उनके सुख-दुख में सहभागी बनती है। हम भारत के विकास के साथ-साथ देश की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस न भाजपा के विचारों को रोक सकती है, न उसके विस्तार को और न ही भारत के विकास एवं विरासत को आगे बढ़ने से रोक सकती है।

कांग्रेस और विपक्ष की अराजकतावादी सोच उन्हें और राजनीतिक नुकसान पहुंचाएगी। वे देश के युवाओं को भ्रमित करने और उन्हें भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आज का युवा वर्ष 2013 के निराशा भरे वातावरण से निकलकर आशा और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ रील बनाकर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन देश का युवा वास्तविकता को पहचानता है। वह जानता है कि देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथों में है, जो युवाओं, माताओं-बहनों, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की समस्याओं को समझता है।

राहुल गांधी जी को देश की जनता के मुद्दों से अधिक अपने परिवार की चिंता है। उनकी इसी सोच के कारण कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हम तो चाहते हैं कि राहुल गांधी इसी प्रकार कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें, क्योंकि उनकी राजनीतिक दिशा कांग्रेस को लगातार पतन की ओर ले जा रही है।

दिल्ली में भी जनता ने आम आदमी पार्टी की राजनीति को नकार दिया है। आम आदमी होने का दावा करने वाले लोग सत्ता में आने के बाद खास लोगों की तरह व्यवहार करने लगे और आम जनता के हितों को पीछे छोड़ दिया। दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली अब विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। दिल्ली में अराजकता और भ्रष्टाचार की राजनीति की वापसी नहीं होने दी जाएगी।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही हैं। हम सभी 140 करोड़ देशवासियों के साथ मिलकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें विकास में बाधा बनने वाली हर चुनौती का सामना करना होगा। लोकतंत्र को मजबूत करना, मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना, अराजकता को समाप्त करना और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सशक्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के अपने संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

— मीडिया विभाग
9811040330

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण