October 17, 2026 3:46 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को झाबुआ में निकलेगी विशाल तिरंगा महा रैली

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को झाबुआ में निकलेगी विशाल तिरंगा महा रैली*

 

*डीआरपी लाइन से उत्कृष्ट मैदान तक निकलेगी महा रैली, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का देगी संदेश*

 

झाबुआ, 12 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा 13 अगस्त को विशाल तिरंगा महा रैली का आयोजन किया जाएगा। तिरंगे की आन-बान-शान के साथ आयोजित होने वाली इस महा रैली में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक सहभागिता रहेगी।

 

तिरंगा महा रैली 13 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे डीआरपी लाइन, झाबुआ से प्रारंभ होकर उत्कृष्ट मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला प्रतिनिधि एवं मातृशक्ति, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

 

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़ते प्रतिभागी राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश देंगे। स्कूली छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स की सहभागिता रैली में युवा ऊर्जा और देशभक्ति के उत्साह का संचार करेगी। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी इसे व्यापक जनसहभागिता का स्वरूप प्रदान करेगी।

 

*तिरंगे के रंगों में सजेगी मातृशक्ति*

तिरंगा महा रैली में मातृशक्ति की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। रैली में शामिल होने वाली महिलाओं से अनुरोध किया गया है कि वे तिरंगे के तीन रंगों—केसरिया, सफेद अथवा हरे रंग में से किसी एक रंग की वेशभूषा धारण कर सहभागिता करें। तिरंगे के रंगों में सजी मातृशक्ति रैली में राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की आकर्षक और भव्य छटा प्रस्तुत करेगी।

 

जिला प्रशासन द्वारा सभी शासकीय विभागों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, महिला संगठनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में महा रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रप्रेम का भाव लेकर इस विशाल तिरंगा महा रैली का हिस्सा बनें और सामूहिक सहभागिता से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें