October 17, 2026 4:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उमरा यात्रा पर जाने वाले सोडावाला परिवार का जनजागृति संस्था ने किया स्वागत

उमरा यात्रा पर जाने वाले सोडावाला परिवार का जनजागृति संस्था ने किया स्वागत
शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से किया अभिनंदन, सुखद एवं सफल यात्रा की दी शुभकामनाएं
बुरहानपुर नि.प्र . । समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजागृति संस्था बुरहानपुर द्वारा संस्था की संरक्षक एवं सलाहकार तथा शहर की वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. फौजिया सोडावाला, डॉ. सना सोडावाला एवं अली सोडावाला के उमरा यात्रा पर मक्का-मदीना रवाना होने से पूर्व उनके खैराती बाजार स्थित निवास पर पहुंचकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर जनजागृति संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन, अध्यक्ष किरण सिंह, कोषाध्यक्ष मेहुल जैन सहित पदाधिकारी एवं सदस्य कैलाश अग्रवाल, अरुण जोशी, उर्मिला दुबे एवं विनय सूर्यवंशी ने सोडावाला परिवार का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया ।
संस्था के सदस्यों ने सोडावाला परिवार को उमरा यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि उनकी यह पवित्र यात्रा सुखद, मंगलमय एवं सफल हो तथा वे स्वस्थ एवं प्रसन्नता के साथ यात्रा पूर्ण कर सकुशल बुरहानपुर लौटें । सभी ने ईश्वर एवं अल्लाह से उनकी यात्रा की सफलता तथा परिवार की खुशहाली की कामना की । उल्लेखनीय है कि उमरा यात्रा के दौरान सोडावाला परिवार पवित्र मक्का एवं मदीना की यात्रा कर धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं इबादत करेगा । इसके साथ ही परिवार द्वारा मिस्र (इजिप्ट) की यात्रा भी की जाएगी। इस अवसर पर जनजागृति संस्था के सदस्यों ने कहा कि डॉ. फौजिया सोडावाला एवं उनके परिवार का समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है । उनके इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर संस्था की ओर से शुभकामनाएं देना सभी के लिए आत्मीय प्रसंग है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें