October 17, 2026 4:57 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

लांयस क्लब के शिविर में 482 छात्राओं की आंखों की जांच, 16 बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा लीया 

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन

लांयस क्लब के शिविर में 482 छात्राओं की आंखों की जांच, 16 बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा लीया

 

लायंस क्लब थांदला के सेवा सप्ताह में सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा का अनूठा संगम

 

थांदला। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब थांदला द्वारा 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित सेवा सप्ताह के चौथे दिवस पीएमश्री विद्यालय में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 482 छात्राओं की आंखों की जांच सिविल हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजू नायक द्वारा की गई तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि पीएमश्री विद्यालय के प्राचार्य एस.एन. श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती स्वाति आचार्य, लायंस क्लब थांदला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश बजाज, पूर्व अध्यक्ष उमेश पींचा, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय एवं सेवा सप्ताह कार्यक्रम संयोजक सुधीर शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

“हर दिवस का सेवा कार्य क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक”

 

मुख्य अतिथि प्राचार्य एस.एन. श्रीवास्तव ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में लायंस क्लब थांदला द्वारा सेवा सप्ताह के माध्यम से किए जा रहे सेवा कार्य प्रशंसनीय हैं। क्लब का हर दिवस का सेवा कार्य क्षेत्र के प्रत्येक वाशिंदे के लिए स्वास्थ्यवर्धक एवं कल्याणकारी साबित होगा।

पूर्व अध्यक्ष उमेश पींचा ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिवर्ष सेवा सप्ताह आयोजित करता है। इसी क्रम में लायंस क्लब थांदला द्वारा भी सेवा सप्ताह के चौथे दिवस छात्राओं के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

 

11 निर्धन छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाएगा लायंस क्लब

 

लायंस क्लब थांदला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश बजाज ने सेवा सप्ताह की जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की कि आज से 11 निर्धन छात्राओं को लायंस क्लब थांदला द्वारा गोद लिया जाएगा। इन छात्राओं की पढ़ाई से संबंधित संपूर्ण खर्च क्लब द्वारा वहन किया जाएगा।

 

5 बेटियों की शिक्षा का खर्च सेवा समिति उठाएगी

 

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं ब्लड डोनेटर ग्रुप प्रमुख तथा मीनाक्षी महेंद्र उपाध्याय सेवा समिति के चेयरमैन प्रशांत उपाध्याय (मोंटू बाबा) ने घोषणा की कि समिति की ओर से 5 बेटियों (छात्राओं) का वर्षभर का समस्त विद्यालयीन खर्च वहन किया जाएगा। साथ ही बेटियों का सम्मान कर उन्हें शिक्षा के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस प्रकार सेवा सप्ताह के दौरान कुल 16 बेटियों की शिक्षा में सहयोग का संकल्प लिया गया।

 

विद्यालय परिवार रहा मौजूद

 

आयोजन में संस्था प्राचार्य एस.एन. श्रीवास्तव, श्रीमती मनोरमा भाबर, श्रीमती स्वाति आचार्य, अब्दुल कादिर खान, सुश्री सोनल बामनिया, जितेंद्र कटारा, गुंजन भट्ट, रेखा अड़ सहित विद्यालय के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पंडित दीपेंद्र समाधियां ने किया तथा आभार प्रशांत उपाध्याय ने माना।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें