October 17, 2026 4:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

*स्वरोजगार दिवस पर हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक वितरित

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*स्वरोजगार दिवस पर हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक वितरित*

 

*कलेक्टर डॉ. भरसट ने स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान कर हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रोत्साहित*

 

*शासन की विभिन्न स्वरोजगारमूलक योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को मिला आर्थिक संबल*

 

झाबुआ, 13 अक्टूबर 2026 जिले में स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने एवं हितग्राहियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वरोजगार दिवस का आयोजन किया गया। साप्ताहिक जनसुनवाई के साथ आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शासन की विभिन्न स्वरोजगारमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका एवं आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चामुंडा माता समूह, गोलाछोटी को आजीविका गतिविधियों के संचालन हेतु 12 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया।

 

इसी प्रकार भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत श्री सुनील मोहनिया को सेंटिंग व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत श्री अजय मेड़ा को चाय-नाश्ते की दुकान के लिए 15 हजार रुपये तथा श्री सलीम खान को मैकेनिक व्यवसाय के लिए 25 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुश्री पिंकी डिंडोर, एनआरएलएम से श्रीमती कृष्णा रावत, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें