October 17, 2026 3:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गुरु अंगद पब्लिक स्कूल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गुरु अंगद पब्लिक स्कूल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आज अशोक विहार स्थित गुरु अंगद पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति कार्यक्रम किए गए। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल चरनजीत कौर जी, एच.एम. शीतल सेठ जी, स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन मंजीत सिंह सेठी जी, प्रेसिडेंट सतपाल सिंह मंगा जी, ट्रेज़र मनजिंदर सिंह पुन्नु जी, जनरल सेक्रेटरी हरमीत सिंह चंदोक जी और कार्यक्रम के चीफ गेस्ट दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रेसिडेंट सरदार हरमीत सिंह कालका जी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सरदार हरविंदर सिंह के.पी. जी, गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल नानक प्याऊ के चेयरमैन अमृत पाल सिंह जी, वज़ीरपुर विधानसभा से विधायक श्रीमती पूनम भारद्वाज जी, निगम पार्षद केशवपुरम श्री योगेश वर्मा जी, निगम पार्षद अशोक विहार श्रीमती वीणा असीजा जी, पूर्व विधायक डॉ. महेन्द्र नागपाल जी, पूर्व निगम पार्षद सुरेश भारद्वाज जी और अशोक विहार थाने के एस.एच.ओ. श्री प्रमोद कुमार जी ने स्कूल के बच्चों के साथ झंडा फहराया।

इसके साथ ही गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान एडवोकेट जगमोहन सिंह जी, पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह जग्गी जी, जनरल सेक्रेटरी नवनीत सिंह चंदोक जी, जनरल सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह भसीन जी, इंद्रजीत सिंह चंदोक जी, एस.एस. रेखी जी, सुरेंदर पाल सिंह चड्ढा जी, महताब जी, पुष्विंदर सिंह चावला जी, प्रशांत आनंद जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल रहे।

क्षेत्र के एस.एच.ओ. श्री प्रमोद कुमार जी ने बच्चों, स्टाफ सदस्यों और आए हुए अतिथियों के साथ सामूहिक वन्दे मातरम् का गायन किया और तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार हरमीत सिंह कालका जी ने बच्चों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य हमारे युवा और विद्यार्थी हैं, इसलिए हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और एकता के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया।

अंत में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

स्कूल के प्रेसिडेंट सतपाल सिंह मंगा जी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में बच्चों, अभिभावकों और उपस्थित सभी लोगों को समझाते हुए कहा कि आज़ादी का पर्व हम सभी के लिए गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, प्रेम और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। हम सभी से आग्रह है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घर पर सम्मान एवं गरिमा के साथ तिरंगा फहराएँ। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर इस अभियान का हिस्सा बनें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें