October 17, 2026 3:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने प्रतिभा विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

*एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने प्रतिभा विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

*- बच्चों की प्रस्तुतियों, उनके उमंग और तिरंगे के प्रति सम्मान ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया- अंकुश नारंग*

*- देश ने आजादी के 80वें वर्ष में कदम रख दिया है लेकिन अभी भी हमें पूर्ण स्वतंत्रता नहीं मिली है – अंकुश नारंग*

*- जंतर मंतर पर प्रदर्शनरत छात्रों पर भाजपा सरकार ने लाठियां बरसा कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की – अंकुश नारंग*

*नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026*

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग शुक्रवार को अपने वार्ड के निगम प्रतिभा विद्यालय में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए और नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ देशभक्ति और उत्साह के इस पावन पर्व को मनाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों, उमंग और तिरंगे के प्रति उनके सम्मान ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर एक मजबूत, शिक्षित और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि देश ने आजादी के 79 वर्ष पूरे कर लिए हैं और 80वें वर्ष में कदम रख दिया है, लेकिन क्या आज भी देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता मिली है? हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के प्रदर्शन में साफ दिखाई दिया कि कैसे केंद्र की भाजपा सरकार ने उन पर लाठियां चलाईं और उनके प्रदर्शन को खत्म करने का प्रयास किया। सरकार ने हर मुमकिन प्रयास किया ताकि युवा अपना प्रदर्शन न कर सकें।

अंकुश नारंग ने कहा कि क्या शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने इसलिए शहादत दी थी या महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई लड़ी थी कि जब देश की आजादी को 80 वर्ष पूरे होने को हों, तब भी देश का युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन न कर पाए?

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें