October 17, 2026 3:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दृष्टिबाधित रेल कर्मियों के सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर रेलवे की महत्वपूर्ण पहल

 

 

*दृष्टिबाधित रेल कर्मियों के सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर रेलवे की महत्वपूर्ण पहल*

 

*महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा 123 ज्योति एआई स्मार्ट ग्लासेस का वितरण, कार्यक्षमता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने की पहल*

 

*ज्योति एआई स्मार्ट ग्लासेस को टॉर्च ईट कंपनी द्वारा मेक इन इंडिया के तहत विकसित किया गया हैं*

 

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (Rights of Persons with Disabilities Act, 2016) के प्रावधानों के अनुरूप, श्री राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने आज राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, चाणक्यपुरी में उत्तर रेलवे के दृष्टिबाधित कर्मचारियों को 123 ज्योति एआई स्मार्ट ग्लासेस वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य दृष्टिबाधित कर्मचारियों को आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके आधिकारिक कार्यों को अधिक आसान, सुगम और प्रभावी बनाना है।

 

इस अवसर पर श्री राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने कहा, “आज उत्तर रेलवे द्वारा दृष्टिबाधित रेल कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से युक्त स्मार्ट ग्लास प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस अवसर पर उत्तर रेलवे से कुल 123 दृष्टिवाधितों को लाभ मिल सकेगा। प्रथम चरण में प्रधान कार्यालय के कुल 16 दृष्टिबाधितों स्मार्ट ग्लास वितरित किये गए थे। इससे कर्मचारियों को कार्यस्थल के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने में मदद मिलेगी।”

 

इस अवसर पर श्री हर्ष खरे, अपर महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, श्री सुजीत कुमार मिश्रा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर रेलवे, सभी विभागाध्यक्ष (PHODs) तथा उत्तर रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान, कर्मचारियों ने स्मार्ट ग्लासेस के उपयोग, उनकी उपयोगिता और दैनिक कार्यों में मिलने वाली सहायता के बारे में अपने सकारात्मक अनुभव भी साझा किए।

 

दृष्टिबाधित रेलवे कर्मचारियों से प्राप्त फीडबैक बेहद सकारात्मक रहा। कर्मचारियों ने बताया कि ये स्मार्ट ग्लासेस उनके कार्यों को अधिक आसानी से और प्रभावी ढंग से करने में मददगार हैं।

 

उत्तर रेलवे के दृष्टिबाधित कर्मचारियों को वितरित किए गए 123 ज्योति एआई स्मार्ट ग्लासेस का विवरण निम्नानुसार है:

 

मुख्यालय : 17

 

दिल्ली मंडल : 28

 

लखनऊ मंडल : 13

 

अंबाला मंडल : 10

 

मुरादाबाद मंडल : 19

 

फिरोजपुर मंडल : 5

 

आलमबाग वर्कशॉप : 19

 

जगाधरी वर्कशॉप : 3

 

चारबाग वर्कशॉप : 9

 

यह पहल उत्तर रेलवे की समावेशिता और समान अवसर के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी कर्मचारी, अपनी चुनौतियों के बावजूद, आवश्यक आधुनिक और सहायक उपकरणों के साथ अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा कर सकें।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें