October 17, 2026 3:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आदित्य भंडारी की तूफानी पारी और गेंदबाजों के दम पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स की जीत

आदित्य भंडारी की तूफानी पारी और गेंदबाजों के दम पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स की जीत

नई दिल्ली, 18 अगस्त। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 के मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 30 रन से हरा दिया। आदित्य भंडारी की तूफानी अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने सेंट्रल दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 14 रन पर तीन विकेट गंवा बैठी। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रहे सिद्धार्थ जूना और यश ढुल को आउट कर सेंट्रल दिल्ली पर दबाव बना दिया।

इसके बाद जोंटी सिद्धू और केशव डाबस ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। डाबस 23 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एक बार फिर सेंट्रल दिल्ली के विकेट गिरने लगे। जोंटी सिद्धू ने संघर्ष जारी रखते हुए 28 गेंदों में 41 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद आदित्य भंडारी ने मोर्चा संभालते हुए मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने महज 29 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। वंश बेदी ने भी 14 गेंदों में 27 रन बनाकर तेज रन जुटाए। इन पारियों की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स 179 रन पर ऑलआउट हुई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से सिमरजीत सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम 32 रन पर तीन विकेट गंवा बैठी। अर्पित राणा ने सूर्यांश रैना के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 26 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यांश रैना ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम की उम्मीदें कायम रखीं, लेकिन उनके आउट होने के बाद ईस्ट दिल्ली राइडर्स की जीत की संभावनाएं कमजोर पड़ गईं। राइडर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 30 रन दूर रह गई।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से गवनिश खुराना सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें