October 17, 2026 2:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एवरेस्ट बेस कैंप से ‘Timeless Health’ तक: डॉ. शेम्पी गुप्ता का स्वस्थ भारत मिशन पर हुई कार्यशाला सम्पन्न l 

एवरेस्ट बेस कैंप से ‘Timeless Health’ तक: डॉ. शेम्पी गुप्ता का स्वस्थ भारत मिशन पर हुई कार्यशाला सम्पन्न l

डॉ. शेम्पी गुप्ता ने स्वास्थ्य जागरूकता को बनाया जीवन का मुख्य मिशन

बुरहानपुर नि.प्र. – एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर की धरा पर स्थित अपना चेम्बर पर स्वस्थ्य भारत मिशन पर हुई कार्यशाला के अवसर पर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन, डॉ. मनोज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. रमेश दलाल, डॉ. तारीक के विशेष आतिथ्य व अपना चेम्बर के संचालक नीरज कक्कड़ , डॉ. रेहान बेग, डॉ. नरेंद्र राजपूत, पार्षद आशीष शुक्ला, पार्षद रितेश सारोदे, याकूब बोरिंगमाला, समाजसेवी हरि बोरसै, जियाउलहक अंसारी, सीए मुस्कान कक्कड़, सीए राहुल छाबड़िया, नारायणनगर समिति संचालक हेमंत शिंदे के साथ साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व महिलाये उपस्थित थी । कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन अपना चैंबर्स के संचालक नीरज कक्कड़ ने किया ।

डॉ. शेम्पी गुप्ता जो की मूलतः बुरहानपुर निवासी है आपने अपने जीवन के लक्ष्य को स्वास्थ्य से जोड़कर पिछले लगभग 20 वर्षो से मुंबई में आयुर्वेद एवं वेलनेस के क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं वेलनेस पर समय समय पर परिचर्चाए आयोजित कर असंख्य लोगो को लाभान्वित किया । उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, खान-पान और बीमारी की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया । इसमें मुख्य रूप से फ़िल्मी दुनिया के जाने माने फिल्म स्टार विद्या बालन, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और रकुल प्रीत सिंह जैसे नाम शामिल हैं । आपके जीवन का एक ही मुख्य उदेश्य और लक्ष्य है की मै भारत देश को उस श्रेणी में देखना चाहती हूँ जहा पर स्वास्थ्यता का साम्राज्य हो जिससे की इन्सान स्वयम तो स्वस्थ्य और स्वास्थ्यता की और अग्रसर करते हुए देश को विकास की और लेकर जाए l

साल 2025 में डॉ. शेम्पी गुप्ता ने Everest Base Camp की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई पूरी की, जो उनके साहस, फिटनेस और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। इस उपलब्धि ने उनके स्वास्थ्य और वेलनेस के संदेश को एक नया आयाम दिया । अपने वर्षों के अनुभव और स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को उन्होंने अपनी पुस्तक ‘Timeless Health’ के रूप में प्रस्तुत किया । दिसंबर में प्रकाशित यह पुस्तक अब Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। विशेष उपलब्धि यह है कि ‘Timeless Health’ पुस्तक को Asia Book of World Records की ओर से भी सम्मान/अवार्ड प्राप्त हुआ है, जो उनके लेखन और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को एक महत्वपूर्ण पहचान प्रदान करता है।

डॉ शैम्पी गुप्ता ने बुरहानपुर कार्यशाला अवसर पर अपने उदबोधन में कहा की मै आने वाले समय में बुरहानपुर में ऐसी कई कार्यशालाए आयोजित कर बुरहानपुर जिले के जनमानस को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना चाहती हु l उपरोक्त जानकारी अपना चेम्बर संचालक नीरज कक्कड़ द्वारा दी गई l

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें