October 17, 2026 2:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली में भाजपा की चार इंजन सरकार, फिर भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल- अंकुश नारंग

*दिल्ली में भाजपा की चार इंजन सरकार, फिर भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल- अंकुश नारंग*

*- थोड़ी सी बारिश में सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो जाती हैं, परेशानी दिल्ली की जनता झेलती है- अंकुश नारंग*

 

*- एमसीडी कर्मचारियों के हितों से जुड़े फैसले लागू करने में भी भाजपा सरकार आनाकानी कर रही- अंकुश नारंग*

 

*- एमसीडी की जारी नालों की डिसिल्टिंग की रिपोर्ट फर्जी है, पूरी दिल्ली के नाले जाम हुए पड़े हैं- प्रवीण राजपूत*

 

*- ‘‘आप’’ पार्षदों ने एमसीडी की स्थायी समिति की बैठक में सफाई व्यवस्था, डिसिल्टिंग और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाए*

 

*नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026*

 

एमसीडी की स्थायी समिति की बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दिल्ली की बदहाल सफाई व्यवस्था, ड्रेन डिसिल्टिंग और 2024 में सदन से पारित कर्मचारियों को एनपीएस से जीपीएफ में लागू करने के अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस बाबत नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की चार इंजन सरकार होने के बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। थोड़ी सी बारिश में सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो जाती हैं, नालों की सफाई के दावे बेनकाब हो जाते हैं और जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े फैसलों को लागू करने में भी भाजपा सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। जनता और कर्मचारियों के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी लगातार सदन से सड़क तक आवाज़ उठाती रहेगी।

 

अंकुश नारंग ने कहा कि जब से भाजपा एमसीडी में आई है, दिल्ली की हर गली कूड़ाघर और हर सड़क ढलाव बन चुकी है। जगह-जगह वल्नरेबल पॉइंट्स बन गए हैं और हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा है। आज ऐसा लगता है कि पूरी दिल्ली एक बड़े कूड़ाघर में बदल चुकी है। भाजपा के मंत्री कहते थे कि कूड़े के पहाड़ को जाना होगा, लेकिन कूड़े के पहाड़ तो कम नहीं हुए, इसके उलट इन्होंने दिल्ली की हर गली और मोहल्ले को कूड़े के पहाड़ में तब्दील कर दिया है। आज स्थिति यह है कि भाजपा सिर्फ कूड़ा मुक्त जैसे अभियान चलाने का दिखावा करती है, लेकिन असल में पूरी दिल्ली कूड़ा-कूड़ा बनकर रह गई है। भाजपा को दिल्ली की इस दुर्दशा पर शर्म आनी चाहिए।

 

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इतना विश्वास करके भाजपा को दिल्ली विधानसभा में 48 सीटें दीं और आज एमसीडी में भी भाजपा काबिज है। आज दिल्ली में इनकी चार इंजन की सरकार है, लेकिन चारों के चारों इंजन पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। एमसीडी की सबसे पहली और बुनियादी जिम्मेदारी साफ-सफाई और कूड़ा प्रबंधन की होती है, लेकिन भाजपा अपनी इस मूल जिम्मेदारी को निभाने में भी पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

 

उधर, एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य प्रवीण राजपूत ने कहा कि आज 5 महीने बाद दिल्ली की सबसे ताकतवर और महत्वपूर्ण कही जाने वाली स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग भाजपा की ओर से रखी गई। बड़े शर्म की बात है कि 4 महीने बाद भी भाजपा के चेयरमैन नियमित एजेंडे पर मीटिंग नहीं करवा सके। सफाई के मुद्दे पर जो स्पेशल मीटिंग बुलाई गई, उसमें भाजपा के दावों के सभी पिलर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।

 

प्रवीण राजपूत ने कहा कि दिल्ली में सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा की पोल खुल चुकी है। नगर निगम ने नालों से डिसिल्टिंग की जो रिपोर्ट जारी की है, वह पूरी तरह से फर्जी है। जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। आधे घंटे की बरसात में जगह-जगह चार-चार फुट पानी भर जाता है, जबकि ये लोग दावा कर रहे हैं कि 134 फीसद ड्रेन साफ कर दी गई है। सच्चाई यह है कि दिल्ली की सारी ड्रेन जाम पड़ी हैं। कमिश्नर, चेयरमैन, सभी सदस्य जमीन पर जाकर रिपोर्ट की असलियत जान सकते है। पूरी दिल्ली में चारों तरफ पानी भरा हुआ है और जगह-जगह कूड़े के पहाड़ बने हुए हैं।

 

प्रवीण राजपूत ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से एक दलित विरोधी पार्टी है। चार दिन पहले एक सफाई कर्मचारी की हत्या हो गई, लेकिन इनमें इतनी भी शर्म नहीं है कि कोई उस पीड़ित परिवार को सांत्वना देने तक पहुंच सके। दिल्ली में मुख्यमंत्री, मेयर और नेता सदन सहित सारे नेता इनके हैं, उसके बावजूद यह भारी बेशर्मी दिखाई जा रही है। दिल्ली में इससे बड़ी दलित और सफाई कर्मचारी विरोधी सरकार आज तक नहीं देखी गई। आज सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग के अंदर भाजपा का एक-एक सदस्य ये कह रहा है कि भाजपा की सरकार ने दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया है और पूरी दिल्ली में चारों तरफ कूड़े के पहाड़ खड़े कर दिए हैं। साथ ही एमसीडी कर्मचारियों के हितों से जुड़े फैसले लागू करने में भी भाजपा सरकार आनाकानी कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें