October 17, 2026 1:14 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ‘एंटी डेंगू माह’ जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

 

 

*दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ‘एंटी डेंगू माह’ जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया*

 

*मच्छरजनित बीमारियों से बचाव एवं उनकी रोकथाम के उपायों से संबंधित प्रदर्शनी का महापौर ने किया अनावरण*

 

*आने वाले एक सप्ताह में धार्मिक स्थलों जैसे मंदिरो गुरुद्वारों इत्यादि में आरम्भ की जाए फॉगिंग – महापौर श्री प्रवेश वाही*

 

दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने आज उत्तर पश्चिम क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-8 में आयोजित एंटी डेंगू माह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका मच्छरों को पनपने से रोकना है।

 

एंटी डेंगू माह जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री नरेंद्र सोलंकी,उत्तर पश्चिम क्षेत्र के उपायुक्त श्री अंशुल सिरोही, उप स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कनिका, आर डब्लू ए के प्रतिनिधि सहित निगम के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया एडीज और एनोफिलीज मच्छरों के माध्यम से फैलती हैं। एडीज मच्छर साफ जमा पानी जैसे ड्रम, कूलर, टिन, फूलों के गमले, मनी प्लांट, ओवरहेड टैंक,पक्षियों के पानी के बर्तन आदि में पनपते हैं। स्रोत पर पानी के ठहराव को रोककर मच्छरों के प्रजनन को बहुत आसानी से रोका जा सकता है। श्री प्रवेश वाही ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर और उसके आसपास पानी जमा ना होने दें ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

 

श्री प्रवेश वाही ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आने वाले हफ्ते में उत्तर पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी धार्मिक स्थलों जैसे मंदिरो,गुरुद्वारों इत्यादि में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने के आदेश भी दिए ताकि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।।

 

*मच्छरों की रोकथाम एवं उनकी शिकायतों के लिए महापौर ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर*

 

महापौर श्री प्रवेश वाही ने मच्छरों की रोकथाम के लिए एवं उनसे संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए 01127050132 और 01127050133 हेल्पलाइन नंबर जारी किया। महापौर ने कहा कि नागरिक इस नंबरों पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें