October 17, 2026 1:14 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

निःशुल्क कोचिंग क्लासेस सशक्त वाहिनी में प्रवेश के लिए आयोजित हुई परीक्षा, 258 बालिकाओं ने लिया भाग

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*निःशुल्क कोचिंग क्लासेस सशक्त वाहिनी में प्रवेश के लिए आयोजित हुई परीक्षा, 258 बालिकाओं ने लिया भाग*

 

*मेरिट के आधार पर 50 बालिकाओं का होगा चयन, 6 माह तक मिलेगी निःशुल्क प्रतियोगी एवं शारीरिक प्रशिक्षण की सुविधा*

 

झाबुआ, 23 अगस्त 2026। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग झाबुआ सुश्री मोनिका बघेल के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित की जाने वाली निःशुल्क कोचिंग क्लासेस “सशक्त वाहिनी” में प्रवेश हेतु रविवार को सांदीपनि विद्यालय, झाबुआ में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा में जिले की कुल 258 बालिकाओं ने भाग लिया।

 

प्रवेश परीक्षा के आधार पर तैयार की जाने वाली प्री-टेस्ट मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 50 बालिकाओं का चयन “सशक्त वाहिनी” निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के लिए किया जाएगा। चयनित बालिकाओं के लिए सशक्त वाहिनी की कक्षाएं 6 माह तक संचालित की जाएंगी। इस दौरान बालिकाओं को पुलिस भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ-साथ पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक दक्षता (फिजिकल) की तैयारी भी कराई जाएगी।

 

प्रवेश परीक्षा के पश्चात परिवहन विभाग के सहयोग से बालिकाओं के निःशुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

इस दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती वर्षा चौहान, परियोजना अधिकारी श्रीमती पायल पाल, विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुशवाह, वरिष्ठ शिक्षक श्री योगेश गुप्ता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग तथा परिवहन विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें