October 17, 2026 12:33 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नर्मदेश्वर महादेव की कृपा निराली है कावड़ यात्रा ही थांदला छोटी काशी है नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनिल पणदा

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन

नर्मदेश्वर महादेव की कृपा निराली है कावड़ यात्रा ही थांदला छोटी काशी है नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनिल पणदा

 

स्थानीय गवली समाज महिला मंडल सांवलिया सेठ मंदिर से चतुर्थ कावड़ यात्रा का आयोजन एकांतेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा प्रारंभ की गई कावड़ यात्रा में बाईपास पद्मावती नदी से मरीमाता चौराहा शीतला माता चौराहा गली मोहल्ला शाहजी चौराहा गांधी चौक कुमार मोहल्ला पीपली चौराहा आजाद चौक, अंबे माता चौराहा होते हुए सांवलिया सेठ मंदिर पर नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आरती की गई इसके पश्चात खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया उक्त कावड़ यात्रा में 51 किलो की कावड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही जिस समाज के युवाओं ने प्रभु की भक्ति में लीन होते हुए नगर में अपने कंधों पर उठाकर घूमे साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष महोदय माननीय लक्ष्मी सुनील पणदा ने सारे तीरथ एक बार और शिव की कावड़ यात्रा बार-बार सौभाग्यशाली हैं हम थांदला वासी जिन पर महादेव का आशीर्वाद रहता है छोटी काशी के नाम से जाने जाने वाले इस थांदला थांदल नगर की धर्म प्रेमी जनता की महादेव की भक्ति देखते ही बनती है कावड़ यात्रा महिला मंडल एक जैसी परिधान में नजर आए साथ ही कावड़ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ बैंड बाजे से भगवान महादेव के भजनों के साथ हर हर महादेव के नारे लगा रहे थें संत नगरी में जगह जगह पानी की व्यवस्था तथा जगह-जगह पर इस कावड़ यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री शामिल हुए गवली समाज की महिला मंडल ने सभी कावड़ यात्रियों का आभार माना।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें