October 17, 2026 1:15 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भाजपा नेताओं ने लखनऊ प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं मंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट

भाजपा नेताओं ने लखनऊ प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं मंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट

 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता ओमवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दुलारे सिंह भदौरिया एवं एटा जिले के भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय वर्मा ने अपने लखनऊ, उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह उर्फ रज्जू भैया, प्रदेश किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र चौधरी, फर्रुखाबाद के सांसद श्री मुकेश राजपूत, उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर, आपदा प्रबंधन के सभापति श्री लालजी प्रसाद निर्मल, समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पुरनलाल लोधी, उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड विभाग के मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेश कुमार, तथा जल शक्ति एवं सिंचाई विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

 

भाजपा नेताओं ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित, सामाजिक उत्थान तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

ओमवीर सिंह, दुलारे सिंह भदौरिया एवं विनय वर्मा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश सरकार के मंत्रियों से हुई मुलाकात सकारात्मक एवं प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ प

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें