October 17, 2026 12:38 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ब्लॉक कांग्रेस झाबुआ की बैठक आयोजित हुई

झाबुआ माणक लाल जैन *

ब्लॉक कांग्रेस झाबुआ की बैठक आयोजित हुई*

===========

झाबुआ: आज झाबुआ ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में पदाधिकारीयो ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर व कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विचार प्रकट किए आयोजित बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन आयोग द्वारा बढ़ाए गए बूथो पर पार्टी के बी एल ए नियुक्त करने एवं मतदाता नामावलीयो को बूथ कमेटी प्रभारियों को सुपुर्द कर गहन निरीक्षण करवाने व आगामी पंचायत चुनाव में सामंजस्यता के साथ सरपंच जनपद प्रतिनिधि जिला प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार तय किए जाने पर विचार विमर्श हुआ

बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ गिर चुका है देश का युवा जाग गया है वहीं राहुल गांधी को देश के युवाओं ने अगला प्रधानमंत्री बनाने की दिशा मैं देश में अलख जगा दिया है बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से देश का आम नागरिक त्रस्त है

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा की 50 बूथ पर शीघ्र ही मैदानी कार्यकर्ताओं की बी एल ए के रूप में नियुक्त कर उन्हें जवाबदारी सोप दी जाएगी पंचायत स्तर पर मजरे टोले फलियो में देश प्रदेश में घरेलू वस्तुओं की महंगाई बेरोजगारी को लेकर आम जन को अवगत कराया जाएगा आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं मंडलम अध्यक्षों बूथ कमेटी के प्रभारी अध्यक्षों के साथ भी शीघ्र बैठके आयोजित की जाएगी

बैठक को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खुन सिंह गुंडियां जिला संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल कांग्रेस सचिव हेमचंद डामोर नटवर डोडियार नर्वेश अमलियार आयुष ओहरी मानसिंह मेडा काना गुंडियां ने भी संबोधित किया

इस अवसर पर आनंद भाबर दीपू डोडियार जितेंद्र शाह वसीम सैयद किलू भूरिया प्रेमचंद वसुनिया राहुल वड़किया सरपंच पप्पू मेडा पेमा भाबर रालू मेडा भुरजी अमलियार राकेश भाबर चेना भाई आनंद गुंडियां प्रशांत बामणिया आदि उपस्थित थे आभार प्रकट हमेंद्र कटारा ने व्यक्त किया

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें