October 17, 2026 10:11 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

निशुल्क साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन

*निशुल्क साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम*

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में निशुल्क साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी प्रदेश मंत्री प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाभर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भास्कर गाउले भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ,नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में छात्राओं को बताते हुए बेहतर राष्ट्र निर्माण एवं अच्छे समाज निर्माण की बात कही। पूर्व विधायक कलसिह भाबर छात्राओं से ईमानदारी पूर्वक शिक्षा ग्रहण कर अपने आने वाले कल को बेहतर बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुविभागी अधिकारी राजस्व भास्कर गाचलें एवं नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सुनील पणदा ने भी छात्राओं से संवाद कर विद्यालय की श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की परंपरा को निरंतर रखते हुए इस वर्ष भी अच्छे अंकों से उत्पन्न होने की बात कही। कार्यक्रम पश्चात विद्यालय प्रांगण में ही अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया और 120 से अधिक छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। आज के कार्यक्रम में पार्षद राजू धानक मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर जनपद सदस्य यशवंत बामनीया लखन भगोरा प्रफुल्ल धमानिया आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य स्वरूप नारायण श्रीवास्तव ने दिया एवं कार्य का संचालन पंडित दीपेन समाधिया ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें