झाबुआ माणक लाल जैन
*पंचायत उप निर्वाचन-2026 के लिए श्री शेखर वर्मा प्रेक्षक नियुक्त*
*प्रथम चरण में 14 से 18 सितम्बर एवं द्वितीय चरण में 28 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जिले में रहेंगे प्रेक्षक*
झाबुआ, 14 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पंचायत झाबुआ के वार्ड क्रमांक-06 के उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्द्ध) की निर्वाचन प्रक्रिया के प्रेक्षण हेतु सेवानिवृत्त भा.प्र.से. अधिकारी श्री शेखर वर्मा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षक श्री वर्मा प्रथम चरण में 14 से 18 सितम्बर 2026 तथा द्वितीय चरण में 28 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2026 तक जिले में प्रवास पर रहकर निर्वाचन संबंधी गतिविधियों का प्रेक्षण करेंगे। उनके भ्रमण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र मानीकपुरी को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, सुझाव अथवा जानकारी प्रेक्षक श्री शेखर वर्मा को दी जा सकती है। इसके लिए आमजन एवं संबंधित व्यक्ति उनसे गेल रेस्ट हाउस, कक्ष क्रमांक-04, झाबुआ में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सकते हैं अथवा उनके मोबाइल नंबर 9926581755 पर संपर्क कर सकते हैं।












